फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुम पास आए... यूं मुस्कराए', बरेली में नाइजीरियाई छात्र ने सुनाया हिंदी गाना

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नाइजीरिया के छात्र सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति को समझ रहे हैं। एक साल पहले भारत आए ये छात्र अब हिंदी फिल्मों के गाने गुनगुनाते हैं। भक्ति संगीत सुनते हैं और पतंग बनाकर उड़ाते नजर आते हैं। रविवार की दोपहर विश्वविद्यालय के नानाजी देशमुख इंटरनेशनल हॉस्टल का नजारा कुछ ऐसा ही था। हॉस्टल के मुख्य गेट पर दो छात्र झाड़ू की सींक और पुरानी पन्नी से पतंग बना रहे थे। एक छात्र अपने कमरे में हिंदी की किताब पढ़ रहा था। वहीं, बगल के कमरे से हिंदी गाने बज रहे थे। कुछ छात्र अपने फोन पर भक्तिमय संगीत सुनते दिखे, जो यह दर्शाता है कि वह यहां के आध्यात्म और भक्ति भाव से भी प्रेरित हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें