फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में छेड़खानी के आरोपी की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Oct 2025 12:33 PM IST

बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के गांव रजऊ परसपुर में बुधवार रात रामलीला मंचन में रावण वध के बाद छेड़खानी के आरोपी युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। बरेली-सीतापुर हाईवे पर पुलिस बैरियर के पास वारदात हुई। युवक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली छात्रा के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रामलीला मेले से कुछ दूरी पर अभिषेक यादव नाम के युवक पर हमला किया गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामला गांव की रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें