बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में परसोना मोड़ के पास स्थित सतीश अग्रवाल और दीपांशु अग्रवाल के प्लाईवुड गोदाम में बुधवार रात साढ़े आठ बजे भीषण आग लग गई। गोदाम में प्लाईवुड और लकड़ियां भरी होने से आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप ले लिया। वायुसेना स्टेशन और आंवला स्थित इफको संयंत्र से दमकल की गाड़ियां मंगानी पड़ीं। 14 फायर टेंडर ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अग्निशमन विभाग ने जांच शुरू कर दी है।