दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि सरकार देश के संसाधनों को लूटने का काम कर रही है। उसके खिलाफ बोलना जैसे अपराध बना दिया गया है। झूठे मुकदमे लगा देना। केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि एक-एक कर सबका नंबर आएगा। हेमंत सोरेन भी गिरफ्तार नहीं किए जाते, अगर पूरा विपक्ष एकजुट होता। विपक्ष के लोग सड़क पर आकर गिरफ्तारी देते। बरेली में अपने आवास पर बृहस्पतिवार रात को प्रेसवार्ता के दौरान मौलाना मीडिया पर भी जमकर भड़के।