बरेली के सीबीगंज के परखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के बंडिया मार्ग पर अनधिकृत स्कूल वैन कीचड़ में फंस गई। इसे निकालने के लिए छात्र-छात्राओं को कीचड़ में उतरकर वैन में धक्का लगाना पड़ा। धक्का लगाने के दौरान कई विद्यार्थी कीचड़ में गिर गए, जिसके कारण उनकी यूनिफॉर्म खराब हो गई। बता दें कि बंडिया मार्ग काफी जर्जर है। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में बारिश का पानी और कीचड़ जमा हो गया है।