बरेली में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता 33 केवी वर्टिकल महावीर सिंह का ठेकेदार नाजिम से रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। ठेकेदार का कहना है कि अधिशासी अभियंता ने उससे एक लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में उन्होंने रुपये लौटा दिए। इस संबंध में अधिशासी अभियंता का पक्ष जानने के लिए उनको कई बार कॉल की गई, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।