बरेली नगर निगम के वार्ड 50 प्रभातनगर में सफाई नहीं होने से नागरिक परेशान हैं। रविवार को अमर उजाला संवाद में लोगों ने चोक नालियों, अनियमित कूड़ा उठान और बदहाल पार्कों की शिकायत की। निवासियों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की कमी और बंदर-कुत्तों का आतंक भी बड़ी समस्या है।