बरेली में मोहर्रम के पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में बुधवार को डीएम-एसएसपी ने पीस कमेटी की बैठक की। अधिकारियों ने ताजियेदारों से कहा है कि मोहर्रम पर नई परंपरा न डालें और न ही नया रास्ता चुनें, जहां जिस रास्ते पर पहले ताजिया निकलते रहे हैं, उसी रास्ते से निकलने चाहिए। वहीं, शाम को डीएम-एसएसपी ने मीरा की पैठ, जगतपुर, कांकर टोला, शाही नूरी मस्जिद होते हुए जोगी नवादा स्थित वनखंडी नाथ मंदिर तक फ्लैग मार्च किया।