फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बरेली में फिर गरजा बीडीए का बुलडोजर, मौलाना तौकीर रजा के करीबी के बरातघर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

बरेली में बीडीए का बुलडोजर फिर गरजा है। बीडीए ने मंगलवार को मौलाना तौकीर रजा के करीबी वाजिद बेग के बरातघर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। बीडीए अफसरों के मुताबिक इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी स्थित यह बरातघर बिना नक्शा पास कराए बनाया गया। छह अक्तूबर को इसे सील किया गया था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बीडीए की टीम पुलिस फोर्स के साथ बरातघर के बाहर पहुंची। टीम ने बरातघर पर बुलडोजर और पोकलेन मशीन से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें