फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली विस्फोट कांड... रहमान ने कहा- बेटी लाई थी मौत का सामान; सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में बुधवार को हुए धमाके में अपना घर व परिजनों को खोने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती रहमान शाह व उसकी पत्नी छोटी बेगम के आंसू नहीं थम रहे। उन्होंने अपनी बेटी फातिमा पर ही निशाना साधा कि उसी ने मौत का सामान घर में भर दिया, जिससे उनके पांच परिजनों व एक पड़ोसी महिला की मौत हो गई। रहमान ने पहले सिलिंडर फटने की बात कही, वहीं पुलिस का दावा है कि बारूद से विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि रहमान के घर समेत पांच मकान जमींदोज हो गए थे। मामले में पुलिस ने रहमान, उसके बेटे, दामाद नासिर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें