बरेली में छोटे व मझोले उद्यमियों की सुविधा के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने मंगलवार को बरेली चौपला रोड से सिटी स्टेशन की तरफ एक भवन में शाखा का उद्घाटन किया। नई शाखा का उद्घाटन सिडबी मुख्य महाप्रबंधक राहुल प्रियदर्शी ने किया। उत्तर प्रदेश में सिडबी की यह दसवीं शाखा है। इसी माह के आखिर तक मेरठ में भी एक शाखा खुलेगी। राहुल प्रियदर्शी ने कहा कि सिडबी पिछले 34 वर्षों से एमएसएमई इकाइयों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास करता रहेगा। उन्होंने बताया कि बरेली में उद्योग तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे और बढ़ाया जाएगा ताकि रोजगार बढ़ सके। इस दौरान उद्यमियों ने भी अपने विचार साझा किए। वहीं इसी माह के आखिर तक मेरठ में भी सिडबी अपनी शाखा खोलेगी।