बरेली के जिला अस्पताल में बढ़ रहे मरीजों का दर्द जानने शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने निरीक्षण किया। ओपीडी से लेकर वार्ड तक भर्ती मरीजों का हाल जाना। पर्चा काउंटर पर लगी कतार देख एडीएसआइसी डॉ अलका शर्मा को बंद काउंटर को खोलने के निर्देश दिए। पैथोलॉजी में भी काफी लोग जांच के लिए सैंपल देने पहुंचे थे। उन्होंने यहां भी लैब टेक्नीशियन की तैनाती करने के निर्देश दिए।