बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में 19 जुलाई को हुए सांप्रदायिक बवाल के बाद दूसरे समुदाय के लोग अपने घरों को बंद कर चले गए थे। दहशत के कारण पलायन करने वाले छह परिवारों को पुलिस ने सोमवार को सुरक्षा देते हुए गौसगंज में बुलाकर दोबारा बसाया। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे दूसरे समुदाय के कई परिवार थाना पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और गांव में दोबारा बसाने की मांग की। सीओ सिटी पंकज कुमार और सीओ मीरगंज गौरव कुमार ने ऐसे छह परिवारों को चिन्हित किया, जो किसी भी मुकदमे में वांछित नहीं रहे हैं। ये परिवार पुलिस सुरक्षा में अपने घर आ गए हैं।