बरेली के मिनी बाईपास पर बुधवार दोपहर को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत हो गई। महिला की बड़ी बेटी घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक इज्जत नगर थाना क्षेत्र के परतापुर चौधरी निवासी महिला अपनी बेटियों को लेकर स्कूटी से जा रही थी। मिनी बाईपास पर ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी ट्रॉली के नीचे आ गई, जिससे मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।