फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में भीषण गर्मी में जल संकट से जूझ रहे चार लाख लोग, धरना प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

बरेली में भीषण गर्मी में चार लाख शहरवासी जल संकट से जूझ रहे हैं। निस्तारण के बजाय नगर निगम का जलकल विभाग उनको आश्वासन की घुट्टी पिला रहा है। शनिवार को सूफी टोला, कटीकुईंया, माधोबाड़ी, खुर्रम गौटिया के लोग शिकायत लेकर नगर निगम पहुंचे। जलकल विभाग ने एक बार फिर शाम तक समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया लेकिन यह बात लोगों के गले नहीं उतरी। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कई दिनों से आश्वासन दिया जा रहा है कि आज से काम होगा और दो-तीन दिनों में पानी की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका। दो दिन पहले भी सूफी टोला की महिलाएं अपर नगर आयुक्त से मिली थीं। तब भी उनको आश्वासन दिया गया था पर कुछ नहीं हुआ। अब बच्चे बीमार हो रहे हैं। अगर सोमवार तक पानी नहीं मिला तो महिलाओं-बच्चों के साथ आकर नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें