फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में अंतरराज्यीय गिरोह के पांच चोर गिरफ्तार, हैक करने वाली मशीन समेत तीन कारें बरामद

बरेली के रामपुर गार्डन से चोरी की गई कारों का पता लगाते हुए कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कार में लगे सेंसर को हैक कर कार चोरी कर लेते थे। एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव ने सोमवार को कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा कर पांच आरोपियों को पेश किया। इनमें अलीगढ़ के मोहनपुर थाना अकराबाद निवासी लविश चौधरी उर्फ शेरा, बरेली के आशीष रॉयल पार्क निवासी भगवंत सिंह, जिला बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरासौल पट्टी जसा निवासी जतिन वर्मा व समीर वर्मा और प्रवेश वर्मा उर्फ सेठी उर्फ लाला उर्फ गुरु शामिल थे। गुरु ही गिरोह का सरगना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें