फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के नवाबगंज में किसान की हत्या, बदमाशों ने सीने में मारी गोली

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में सोमवार की रात हरदुआ गौटियां निवासी किसान वीरेंद्र पाल की हत्या कर दी गई। बताया गया है कि वीरेंद्र पाल अपनी पशुशाला में सो रहे थे। रात करीब एक बजे पशुशाला के पास से तीन बदमाश गुजरे। आहट होने पर वीरेंद्र पाल की नींद खुल गई। वीरेंद्र ने पीछा किया। गांव के बाहर खेत के पास तीन बदमाश खड़े देख वीरेंद्र ने शोर मचाया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से वीरेंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ग्रामीण ने कहा कि किसान की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें