फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के केलाडांडी गांव में खुराफातियों ने विवादित स्थल की दीवार तोड़ी, हंगामा

मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Sep 2024 10:51 AM IST

बरेली के केलाडांडी गांव में शुक्रवार दोपहर को खुराफातियों ने विवादित स्थल की दीवार तोड़ दी। वहां तैनात होमगार्ड प्रेमपाल और छत्रपाल ने विरोध किया तो उन्हें पीटा गया। तीन थानों की पुलिस लेकर पहुंचे एसडीएम और सीओ दीवार बनवाने लगे तो हंगामा शुरू हो गया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्या ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। इस पर अफसरों ने निर्माण रुकवा दिया। गांव में करीब आठ घंटे तक हंगामा हुआ। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि विवादित स्थल पर सुरक्षा के बावजूद तोड़फोड़ कर लोगों ने कानून हाथ में लिया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें