फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाल कल्याण समिति का कोआर्डिनेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार, जेल भिजवाने की धमकी देकर मांगे थे रुपये

बरेली में बाल कल्याण समिति के कोआर्डिनेटर सौरभ गंगवार को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र के नाम पर कोऑर्डिनेटर सौरभ गंगवार और रिया ने एक व्यक्ति को जेल भिजवाने का डर दिखाकर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। उससे कहा था कि आपने नाबालिग लड़की की शादी की है, जेल जाना पड़ेगा। कार्रवाई का डर दिखाकर उससे रिश्वत मांगी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शुक्रवार को सौरभ गंगवार ने पीड़ित को रुपये लेकर आने को कहा। एंटी करप्शन टीम को सूचित करने के बाद पीड़ित सौरभ से मिलने पहुंचा और उसे रुपये दिए। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मौके पर रिया नहीं थी। उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें