फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'बाबा महाकाल के दर्शन करने आया हूं', बरेली फायरिंग में नामजद पूर्व विधायक ने जारी किया वीडियो

Sun, 23 Jun 2024 02:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली में पीलीभीत बाईपास पर फायरिंग मामले में नामजद प्रॉपर्टी डीलर राजीव राणा के बाद अब भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने वीडियो जारी किया है। इसमें वह उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाहर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि बाबा महाकाल के दर्शन करने आया हूं। इज्जतनगर क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास रोड पर शनिवार को बजरंग ढाबा के पास प्लॉट पर कब्जे को लेकर प्रॉपर्टी डीलर राजीव राणा और मार्बल की दुकान के मालिक आदित्य उपाध्याय के गुटों में संघर्ष हुआ था। घटना में दोनों गुटों की तरफ से अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इस मामले में आदित्य पक्ष की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पूर्व विधायक भाजपा नेता पप्पू भरतौल व राजीव राणा समेत 12 लोग नामजद और 150 अज्ञात को शामिल किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पप्पू भरतौल ने अमर उजाला को बताया था कि वह शुक्रवार शाम ही बरेली से वृंदावन चले आए थे। यहां से उन्हें उज्जैन में महाकाल के दर्शन को जाना है। रविवार को जारी वीडियो में वह उज्जैन स्टेशन के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें