फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: बहेड़ी थाने का सिपाही निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने बहेड़ी थाने के सिपाही अंकुश खन्ना को निलंबित कर दिया है। उस पर शिकायत पर कार्रवाई न करने और शिकायतकर्ता से गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप है। सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने 23 अक्तूबर को बहेड़ी थाने में शिकायत दी थी। जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इस पर महिला 28 अक्तूबर को दोबारा एसएसपी कार्यालय पहुंची। जांच में अंकुश खन्ना पर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप सामने आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें