फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबुद्धजन सम्मेलन के लिए अनुमति न मिलने पर भड़के आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता, नारेबाजी की

बरेली में प्रबुद्धजन सम्मेलन के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को जिला प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं मिलने पर कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को भड़क गए। जिलाध्यक्ष मनोज सागर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट चेंबर में पहुंच गए। वहां कड़ा विरोध जताया और नारेबाजी भी की। आरोप है कि इन लोगों ने अनुमति न मिलने पर भी सम्मेलन करने की चेतावनी दी। अधिक विरोध देखकर सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस बुला ली। प्रशासन का आरोप है कि पार्टी के जिलाध्यक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट के चेंबर की दीवार पर टंगी हनुमान जी की फोटो हटाने का दबाव बनाया। प्रशासन ने इस पूरे मामले को आपत्तिजनक कृत्य और अत्यधिक निंदनीय कहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें