बरेली के रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एएसपी सोनाली मिश्रा ने छात्राओं को साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में लोग अपने पासवर्ड भी ऑनलाइन सेव करके रखते हैं, इससे हैकरों के लिए उसे चुराना आसान हो जाता है। साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जरूरी है कि हम पासवर्ड को ऑनलाइन सेव न करें। सोशल मीडिया अकाउंट पर हमेशा टू-स्टेप-वेरिफिकेशन रखने के साथ अन्य एहतियात बरतकर हम साइबर ठगों से काफी हद तक बचाव कर सकते हैं।