लखीमपुर खीरी जिले की रहने वाली तीन तलाक पीड़िता नूरजहां ने सनातन धर्म अपना लिया। उसने बरेली के एक आश्रम में प्रेमी धर्मपाल से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। आठ महीने से दोनों साथ रह रहे थे। शादी के बाद नूरजहां ने अपने परिवार से खतरा जताया है।