गायत्री परिवार बाराबंकी की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन कराया गया था। परीक्षा के उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को रविवार को स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर परीक्षा के उद्देश्य और भारतीय संस्कृति के विस्तार एवं संरक्षण पर चर्चा की गई। नगरपालिका के ईओ संजय शुक्ला, गायत्री शक्ति पीठ के ट्रस्टी एपी शर्मा, अखिलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।