फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर एकता पदयात्रा

दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर एकता पदयात्रा निकाली गई। जिसके मुख्य अतिथि दरियाबाद के विधायक व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा रहे। यह यात्रा सैदखानपुर रेलवे स्टेशन समीप हनुमान मंदिर से महमूदाबाद स्थित हनुमान मंदिर तक करीब आठ किलोमीटर गई। जिसमें सभी पैदल यात्रा करते हुए हाथों में देश का तिरंगा झंडा लेकर वंदे मातरम जय पटेल का नारा लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह जगह पर इस यात्रा का स्वागत भी किया गया।जिसमें भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ रही।यात्रा समापन पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा की सरदार वल्लभ भाई पटेल का विरोध हमेशा कांग्रेस के लोगों ने किया हैऔर वही अब भी देश का विरोध कर रहे है।ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़े करने वाले कभी देश हित की बात नही कर सकते है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें