फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दुनिया देखेगी पद्मश्री रामशरन वर्मा की कृषि तकनीक, दूरदर्शन देश के 26 किसानों पर बना रहा खोजी किसान सीरीज

बाराबंकी। हरख ब्लॉक के दौलतपुर गांव निवासी पद्मश्री राम सरन वर्मा की कृषि तकनीकी देश और दुनिया भर के लोग देखेंगे। डीडी नेशनल (दूरदर्शन) खोजी किसान सीरीज बना रहा है। अपनी सीरीज का हिस्सा बनाया है। दूरदर्शन राम सरन की तरह विभिन्न प्रकार से खेती में नवाचार करने वाले देश के 26 ऐसे प्रगतिशील किसानों के जीवन पर आधारित कहानी तैयार कर रहा है जिसे देखकर देश के अन्य किसान प्रेरित होंगे। इनकी तरह की खेती कर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे। पद्मश्री राम सरन वर्मा सहारा विधि से टमाटर की खेती, टिश्यू कल्चर केला की खेती, आलू और मेंथा की खेती के साथ टमाटर, तरबूज आदि की खेती करते हैं। दूरदर्शन के लिए अंबिका कम्युनिकेशन संस्था यह सीरीज तैयार कर रही है। इसके निर्माता संजय आहूजा और लेखक एवं निर्देशक राजीव गुप्त हैं। एंकर अक्षिता आहूजा की शानदार प्रस्तुति भी इस सीरीज को आकर्षक बनाएगी। सीरीज की शूटिंग के दौरान सोमवार को दौलतपुर स्थित कृषि फार्म पर निर्देशक रवि राजू आहूजा ने बताया कि मार्च महीने में यह एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले मलिहाबाद के आम उत्पादक कली मुल्ला खान, वाराणसी के चंद्रशेखर और सहारनपुर के सेठ पाल सिंह की शूटिंग की जा चुकी है। कली मुल्ला खान आम की खेती के लिए जाने जाते हैं। वहीं वाराणसी के चंद्रशेखर अरहर, चना व गेहूं आदि के नवीन बीजों के उत्पादन में अच्छा काम कर रहे हैं। सहारनपुर के सेठपाल सिंह सिंघाड़ा की खेती को नवीन तरीके से कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 12 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पद्मश्री राम सरन वर्मा के खेत पर आए थे। किसान पाठशाला का शुभारंभ भी इनके खेत से किया था। इससे पहले भी रामसरन के खेत पर राज्यपाल राम नाईक, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित तमाम लोग आ चुके हैं। कई देशों के प्रतिनिधि भी इनके यहां खेती के मॉडल को देखने आए हैं। दूरदर्शन के जरिए इनकी कहानी पूरे देश में पहुंचेगी। इससे पहले भी डीडी किसान चैनल के लिए प्रसार भारती ने राम सरन पर छू लो आसमान सीरीज में इनकी स्टोरी तैयार कराई थी। जिसका प्रसारण 2021 में हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें