बाराबंकी शहर में दुकान में शोरूम खोले गए हैं लेकिन पार्किंग के लिए जगह नहीं है। शापिंग माल्स व शोरूम के बाहर दो पहिया व चार पहिया वाहनों को फुटपाथ व सड़क पर खड़ा कर रहे हैं। हांडा एजेंसी के बाहर गाड़िया खड़ी है तो वीमार्ट व विशाल मेगामार्ट के सामने खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों बाहर ही वाहन पार्क करना पड़ रहे हैं। यही हाल टैक्टर एजेंसी और होप एजेंसी इलेक्ट्रिक स्कूटी का भी है। शोरूम के बाहर गाड़ियां पार्क की गई हैं।