फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सगी बेटियों के सामने सौतेली बेटी का गला काटा, बोला... पुलिस आयेगी तो बताना भैया ने मारा

बाराबंकी जिले की देवा कोतवाली क्षेत्र के जमाल कमाल तकिया गांव में बृहस्पतिवार रात दिलदहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हफीजुल्ला की पहली पत्नी से संबंध विच्छेद के बाद उसने गांव के हो रियाज की पत्नी से दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी अपने साथ छह बच्चे लेकर आई थी। टीम और बच्चे हफीजुल्ला से हुए। जिम्मे एक बेटी जोया (16) थी, जो पहले पति रियाज से थी। एक सगी बेटी ने बताया कि पिता रात को छत से वह नीचे आए और चाकू से दीदी का गला काटने लगे। हम लोगों ने रोकने की कोशिश की तो कहा कि सुबह पुलिस आएगी तो बता देना बगल कमरे में सो रहे जोया के बड़े भाई यानी सौतेले बेटे ने हत्या की है। रात में अचानक घर से चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी। जब लोग मौके पर पहुंचे, तो जोया खून से लथपथ पड़ी थी और पास ही हफीजुल्ला मौजूद था। देव के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हफीजुल्ला ने अपनी सगी बेटियों के सामने सौतेली बेटी को मौत के घाट उतारा। अब तक की जांच में इतना ही पता चला है की सौतेली होने के कारण हफीजुल्ला बेटी को रास्ते से हटाना चाहता था। रात में सौतेले बेटे के कमरे की ओर भी गया था मगर बंद मिला जिससे वह बच गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें