फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राजनीति से ऊपर उठकर होनी चाहिए कार्रवाई, सुरक्षित व पारदर्शी होनी चाहिए परीक्षा प्रणाली

नीट परीक्षा के प्रदर्शन को लेकर छात्रों के साथ कथित मारपीट और दिल्ली में राहुल गांधी, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी के बाद उपजे राजनीतिक विवाद पर बाराबंकी के छात्रों और युवाओं ने अपनी बेबाक राय रखी। अमर उजाला से बातचीत में छात्रों ने कहा कि नीट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर किसी भी दल को राजनीति नहीं करनी चाहिए। वहीं, कुछ छात्रों का कहना था कि यदि विपक्ष छात्रों के साथ खड़ा होकर उनकी आवाज उठा रहा है तो यह सकारात्मक कदम है। छात्रों का कहना था कि नीट परीक्षा देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी है। ऐसे में परीक्षा और उसके परिणाम से जुड़े किसी भी विवाद की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। छात्रों के साथ कथित मारपीट के मामले में भी दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, सभी छात्रों की राय इस बात पर एकमत रही कि परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और सुरक्षित बनाए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें