फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गर्भ कल्याणक महोत्सव धूमधाम से संपन्न

महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर नगर स्थित जैन धर्मशाला में भगवान महावीर का गर्भ कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और भजनों पर थिरकते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले पवन कुमार जैन एवं उनकी पत्नी को उनके आवास से बग्घी पर बैठाकर गाजे-बाजे के साथ जैन धर्मशाला लाया गया। इस दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते हुए शोभायात्रा के साथ चल रहे थे। जैन धर्मशाला में माता के सोलह स्वप्नों का आकर्षक मंचन किया गया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद सौधर्म इंद्र द्वारा नगरी की रचना और कुबेर इंद्र द्वारा रत्नवृष्टि का भव्य प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिस पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। समाज के लोगों द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जैन समाज अध्यक्ष सचिन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी, इसके बाद भगवान का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। दोपहर में जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी और शाम को धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें