फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: महादेवा कॉरिडोर के शिलान्यास की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री के दौरे से पहले मंत्री और डीएम ने लिया जायजा

रामनगर स्थित श्री लोधेश्वर महादेव तीर्थ में प्रस्तावित महादेवा कॉरिडोर के शिलान्यास को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले शनिवार को खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा और डीएम ईशान प्रताप सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सबसे पहले श्री लोधेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन करेंगे, इसके बाद महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन ने हेलीपैड, मंच, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। निरीक्षण के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद कुमार सिंह, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें