लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार को पल्हरी बाईपास के पास एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक धू-धू कर जलने लगा। आग लगने की घटना से हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी देर तक जाम से जूझना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात को नियंत्रित करने में जुट गई। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।