बाराबंकी जिले के सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के सनावा गांव के पास नदी लगातार कटान कर रही है। इस कटान में धान की फसल लगे खेत लगातार समा रहे है। वहीं अब कटान की जद में एक घर भी आ गया है। जो रामसेवक का है। उनका परिवार घर छोड़कर दूसरे स्थान पर चला गया है। लगातार हो रही सरयू नदी की कटान में अभी तक यहां के ग्रामीणों की माने तो सैकड़ो बीघा जमीन कट चुकी है पर कटान रुकने का कोई इंतजाम नही किया जा रहा है।