लगातार सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद नदी का जलस्तर लाल निशान से करीब 41 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर के साथ ही नदी का पानी तेजी से गांव की तरफ घुसने लगा है और सिरौलीगौसपुर तहसील के करीब 30 से ज्यादा गांव जो तटबंध के अंदर बसे है।वह गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए है। वहीं जो गांव निचले हिस्से में हैं। टापू बन गए हैं। लोग पानी मे होकर पलायन कर रहे हैं जबकि नदी के जलस्तर बढ़ोतरी के बाद कटान भी तेज हो गई है और तहसील के सनावा कहरानपूरवा गांव में कटान तेज हो गई है। नदी का बहाव घरों से कुछ सेंटीमीटर ही बचा है। अगर कटान रोकी नही गई तो कई घर नदी में समा सकते है।