भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने रविवार को लखनऊ रोड स्थित ओवरी में सांसद तनुज पुनिया के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अगुवाई जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने की। बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद आवास का घेराव किया और विरोध जताया। धरना कार्यक्रम अपराह्न करीब साढ़े चार बजे शुरू हुआ। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि संसद में महिला आरक्षण बिल नहीं पास हुआ, जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस है।