फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ईद-उल-अजहा पर बाराबंकी में गूंजी अमन और भाईचारे की दुआएं

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 28 May 2026 01:03 PM IST

बाराबंकी जिले भर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बृहस्पतिवार को श्रद्धा, उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। शहर के पीरबटावन स्थित ईदगाह सहित तमाम बड़ी और छोटी मस्जिदों में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन, भाईचारा, एकता और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इबादत के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक त्योहार की रौनक देखने को मिली। पीरबटावन ईदगाह में जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सतरिख क्षेत्र के पारा कुंवर गांव, मसौली, सआदतगंज, रामपुर और बाबागंज समेत विभिन्न इलाकों की ईदगाहों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। मसौली में नमाज के बाद ईदगाह से निकलते लोगों में उत्साह नजर आया। ईदुलअजहा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मसौली कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज मिथिलेश चौहान तथा पीएसी जवानों ने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के बीच जिलेभर में त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें