फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गुरु पूर्णिमा पर निकली भव्य शोभा यात्रा, ढोल-नगाड़ों संग गूंजे भक्ति के स्वर

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरुवार सुबह छाया चौराहा से गांधी भवन तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यात्रा के दौरान डोल-नगाड़ों की गूंज, भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु उत्साह और भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान आसमान में छाए बादलों से मौसम भी सुहावना हो गया, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और भी गहराई से उमड़ पड़ी। यात्रा का प्रत्येक पड़ाव श्रद्धा, भक्ति और परंपरा की गूंज से सराबोर नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें