सात पीएमश्री विद्यालयों के 280 छात्र-छात्राएं शैक्षिक एक्सपोजर विजिट के तहत चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को शहर स्थित जीजीआईसी, जीआईसी और बरौली जाटा विद्यालय के 120 छात्र-छात्राएं फ्लाइट से चंडीगढ़ के लिए निकले। रवाना होने से पहले डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बस को हरी झंडी दिखाकर छात्रों को विदा किया। पहली बार फ्लाइट में सफर करने को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को नए स्थानों, संस्थानों और सीखने के अवसरों से परिचित कराना है, ताकि उनका शैक्षिक और बौद्धिक विकास हो सके। बाकी विद्यालयों के छात्र भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।