फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाराबंकी के महादेवा दर्शन करने जा रहे अयोध्या के बाटी वाले बाबा आश्रम के संत की पिटाई, पैसे भी छीने

सावन के पवित्र माह में अयोध्या से बाराबंकी के महादेवा जा रहे रामनगरी के बाटी वाले बाबा आश्रम के संत मनोज तिवारी की अराजक तत्वों ने पिटाई कर उनसे पैसे छीन लिए। अयोध्या पहुंचे संत मनोज तिवारी ने पत्रकारों से बताया कि वह अयोध्या के बाटी वाले बाबा के आश्रम में रहते हैं और बीते रविवार को अयोध्या से महादेवा जा रहे थे। महादेवा का दर्शन करने के लिए बाराबंकी के सफदरगंज से महादेवा मार्ग पर वह एक सीएनजी ऑटो पर सवार होकर गए। लगभग 12 किलोमीटर जाने के बाद सीएनजी का ड्राइवर और दो अन्य लोगों ने वहीं पर उतार कर उनकी बेल्ट से पिटाई की और सारे पैसे छीन लिए। संत मनोज तिवारी ने बताया कि ऑटो पर 786 लिखा हुआ था। अंधेरा होने के कारण ऑटो का नंबर वह नहीं पढ़ पाए। किसी तरह से वे महादेवा से वापस अयोध्या लौटे। संत ने बताया की पिटाई से उनके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान बन गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें