फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बुखार से पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल प्रशासन पर शव खींचकर बाहर करने का आरोप

मसौली थाना क्षेत्र के भोहराखुर्द गांव निवासी अनुपम शुक्ला (25) की बुखार के इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को पिछले तीन-चार दिनों से तेज बुखार था। हालत बिगड़ने पर परिजन शाम करीब 7:30 बजे उसे सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर कटरा स्थित लाइफ टच अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में करीब एक घंटे तक इलाज चलता रहा लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती गई। जब परिवार ने इलाज की जानकारी मांगी तो अस्पताल प्रबंधन ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसी बीच अनुपम की मौत हो गई। इसके बाद परिजन भड़क उठे और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। उनका आरोप है कि शव को अमर्यादित तरीके से खींचकर बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह शांत कराया। सफदरगंज थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने बताया कि अनुपम तीन बहनों का इकलौता भाई था और पिता के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं और परिवार पूरी तरह टूट गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें