फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Barabanki: सरयू नदी का दिखा रौद्र रूप, 10 गांव पानी से घिरे

लगातार बाहरी बैराजों से नदी में छोड़े जा रहे पानी से सरयू नदी अब खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का लाल निशान पार करते ही सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के करीब 10 गांव पानी से घिर गए है और इन गांव के लोग पलायन को सोच रहे हैं। वहीं नदी लगातार कटान भी कर रही है। जिसमें किसानों की खेती योग्य जमीन कट रही है। अब तहसील क्षेत्र के कहरानपूरवा सनावा टेपरा के साथ तेलवारी और इटाहुआपुर्व गांव के पास भी नदी ने कटान शुरू कर दी है। नदी बढ़ने के बाद भी अभी तहसील प्रशासन ने किसी प्रकार की कोई तैयारी नजर नही आ रही है। वहीं, बाढ़ चौकी का पता नही है। इसके अलावा सरकारी नाव भी बाढ़ क्षेत्र से अभी तक नदारत दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें