फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Barabanki: स्कूल में बिगड़ी छात्रा व छात्र की हालत, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

18 दिन में दो स्कूली बच्चों की मौत और कई की बेहोश होने की घटना के बाद बुधवार को दो और अफसोसजनक और चौंकाने वाली घटना हुई। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की छात्रा अंशिका और आदित्य की हालत स्कूल में ही बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से आदित्य को गंभीर हालत में तुरंत डॉक्टर राम मनोहर लोहिया लखनऊ रेफर कर दिया गया जबकि अंशिका को भी रेफर करने की कार्रवाई चल रही है। इसी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा नंदिनी की 18 जुलाई को स्कूल में हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई थी। अब इस घटना के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि यह क्या हो रहा है। वहीं, स्कूल में तीन घटनाओं के बाद बच्चों में दहशत का माहौल है अभिभावक चिंतित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें