फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Barabanki: नये साल पर श्री लोधेश्वर महादेवा में कतारें, महादेवा में हर हर बम बम के जयकारे

नव वर्ष का पहला दिन श्री लोधेश्वर महादेवा में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। श्री लोधेश्वर महादेवा में नव वर्ष के पहले दिन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के पुजारी पंडित वीरेंद्र शास्त्री ने मंगला आरती के बाद जैसे ही भगवान भोलेनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले कि पूरा परिसर हर-हर बम-बम हर हर महादेव के जयकारों के गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, घी, गंगाजल, शहद, पुष्प, अक्षत, समी, बेल, भांग, धतूरा, दूर्वा, मिठाई आदि के साथ भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग का जलाभिषेक कर मंगल कामना की। सुबह से ही लोधेश्वर महादेवा में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। भोर पहर शुरू हुआ जलाभिषेक रात श्रृंगार आरती तक चलता रहा। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबा रहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम गुंजिता अग्रवाल ने बताया रात तक करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने का अनुमान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें