फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अधिवक्ता सुयेब किदवई उर्फ बॉबी हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने पर वकीलों ने प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय का किया घेराव

अधिवक्ता सुयेब किदवई उर्फ बॉबी की हत्या को 21 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बार अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकीलों ने डीएम कार्यालय का घेराव कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना था कि घटना को तीन सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। बाद में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी को सौंपा। ज्ञापन में हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की । अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें