यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से जिले के 110 केंद्रों पर शुरू होंगी। कुल 78808 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती हो चुकी हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की पूरे समय निगरानी की जाएगी। डीआईआऐस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। इसको लेकर जिले को सात जोन में बांटा गया है। 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 7 जोनल मजिस्ट्रेट और पांच सचल दल परीक्षा की निगरानी करेंगी।