फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: 10वीं में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे अभिषेक, माता-पिता, शिक्षक और दोस्तों को दिया सफलता का श्रेय

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में बाराबंकी जनपद के मेधावियों ने प्रदेश स्तर पर अपनी काबिलियत का परचम लहराया है। जिले के विद्यार्थियों ने न केवल मेरिट लिस्ट में जगह बनाई बल्कि अपने स्कूलों और अभिभावकों को गर्व से भर दिया। हाईस्कूल परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर, रामसनेहीघाट के छात्र अभिषेक कुमार यादव ने 97.67 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल है। स्कूल में मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपने दोस्तों को दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें