फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रभारी मंत्री के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, बंद शौचालय और गुणवत्ताहीन खाना देने पर जताई नाराजगी, युवकों ने काटा हंगामा

बाराबंकी जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे जहां नई बिल्डिंग में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों का हाल जाना और डॉक्टरों से इलाज के बारे में जानकारी ली। इमरजेंसी में भर्ती किए गए फोड़ा के मरीज पर सवाल किया। इसके बाद पुरानी बिल्डिंग में पहुंचे जहां महिला एवं वार्ड बना हुआ है। यहां पर कुल चार शौचालय पर निष्प्रयोज्य का पर्चा चिपका था रस्सी से गेट बंधे मिले। इस पर प्रभारी मंत्री ने दरवाजा खुलवाया तो हालात देखकर हैरत में पड़ गए। यहां गंदगी और बदबू से बुरा हाल था। सीएमओ और अधीक्षक से कहा कि शौचालय बंद कर महिलाओं के साथ अत्याचार कर रहे हैं। इस पर दोनों पुराने भवन और शौचालय का हवाला देते रहे। कर्मचारियों के शौचालय साफ मिलने पर फटकार लगाई। प्रेरणा कैंटीन खाना खाने पहुंचे तो यहां भी अव्यवस्थाओं का अंबार लगा मिला। गंदगी और खाने की खराब गुणवत्ता देखकर कड़ी नाराजगी जताई। सीएमओ डॉक्टर अवधेश कुमार यादव ने कैंटीन को फंडिंग न करने की बात कहीं तो मंत्री का पारा चढ़ गया और कहा कि हमें न समझाओं हर जगह समझाने की कोशिश कर रहे हो। इस बीच कुछ लोगों ने मंत्री के पास जाने के लिए हंगामा और धक्का मुक्की भी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाया। इससे पहले हैदरगढ़ उपमंडी में कम धान खरीद पर नाराजगी जताई। किसानों से वार्ता कर धान खरीद प्रक्रिया की जानकारी और खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। मंडी में पानी और शौचालय की समस्या पर लोगों ने शिकायत की। मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें