फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदरगढ़ टोल पर वकील की पिटाई का मामला, लखनऊ से पहुंचे वकीलों ने एसपी कार्यालय घेरा

यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित बारा टोल प्लाजा पर प्रतापगढ़ के एक वकील की बेरहमी से पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के लगातार तीसरे दिन भी वकीलों का आंदोलन जारी रहा। इससे पहले बृहस्पतिवार को आक्रोशित वकीलों ने टोल प्लाजा पर लगे बंबू तोड़कर हाईवे को पूरी तरह फ्री कर दिया था। शुक्रवार को सुबह से ही आंदोलन ने और उग्र रूप ले लिया। लखनऊ हाईकोर्ट से वकीलों की बड़ी फौज सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गई। प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वकीलों ने कहा कि टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी को तत्काल ब्लैक लिस्ट किया जाए। पिटाई में शामिल आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कड़ी कार्रवाई हो। वकीलों का आरोप है कि टोल कर्मियों की दबंगई और हिंसक रवैये के चलते यह घटना हुई। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने आंदोलनकारी वकीलों से वार्ता की। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित हुई। हालांकि वकीलों का कहना है कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। लखनऊ से वकील अधिवक्ता देवी की नंदन पांडेय की नेतृत्व में आए थे। यह मामला अब सिर्फ एक पिटाई की घटना नहीं, बल्कि टोल प्लाजा पर आम नागरिकों और अधिवक्ताओं की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा सवाल बन चुका है। प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें