फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सदी के इंतजार के बाद आखिरकार हुआ एलान, बंकी क्रॉसिंग पर 87 करोड़ से बनेगा ओवरब्रिज

बाराबंकी में बंकी रेलवे क्रॉसिंग पर 87 करोड़ की लागत से दो लेन का ओवरब्रिज बनाया जाएगा। केंद्र सरकार के रेलवे मंत्रालय ने पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत के प्रस्ताव पर इस निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह पुल सिर्फ एक संरचना नहीं, बल्कि 50 गांवों और नगर पंचायत बंकी की एक लाख से अधिक आबादी के लिए नई उम्मीद का द्वार है। यह रेलवे क्रॉसिंग बाराबंकी शहर और नगर पंचायत बंकी के बीच स्थित है। ये सड़क आसपास के 50 गांवों को शहर से जोड़ती हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के इस मुख्य मार्ग पर ट्रेनों की भरमार के कारण यह क्रॉसिंग दिनभर में औसतन 120 बार बंद होती है। नतीजतन हर 10 मिनट पर जाम की स्थिति से एंबुलेंस, स्कूली वाहन फंस जाते थे। घंटों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ओवरब्रिज बनने की मंजूरी से सभी के चेहरे पर खुशी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें